
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त हुई, जिसमें तय हुआ कि केशकाल विधायक संत राम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी होंगे। बैठक के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि हमारे द्वारा पहले यह खबर दी थी कि विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्व. मोहन मंडावी के बाद आदिवासी कोटे से संत राम नेताम अगले विधानसभा उपाध्यक्ष हो सकते हैं। बहरहाल उनके नाम की घोषणा हो गई है और उनके निर्वाचित होने की औपचारिकता भर शेष है, 05 जनवरी को इस पद के लिए चुनाव की तिथि तय की गई है।
