छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रियों को मिलेंगे OSD के रूप में शासकीय अधिकारियों की होगी नियुक्ति, आदेश जारी

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : राज्य शासन द्वारा मंत्रियों की निजी स्थापना के लिए 12 विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पदों का सृजन किया गया है। सभी मंत्रियों के निजी पदस्थापना में एक-एक ओएसडी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी से जारी आदेश के अनुसार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर शासकीय सेवकों की नियुक्ति की जा सकेगी। इस पद पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत को-टर्मिनल नियुक्तियां नही की जा सकेगी

बता दें कि अभी तक सभी मंत्रियों के ओसएडी के तौर पर उनके निजी व्यक्ति कार्य कर रहे थे। लेकिन इन्हें सरकारी एवं प्रशासनिक काम का अनुभव नहीं होने के चलते दिक्क्तें आ रही थी। इसके बाद अब सरकार ने सभ मंत्रियों को सरकारी ओएसडी प्रदान करने का फैसला लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *