
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : द वायरल फीवर (टीवीएफ़) के फाउंडर अरुणाभ कुमार को यौन शोषण के मामले में बरी कर दिया गया है. 2017 में उन पर उनकी कंपनी की पू्र्व कर्मी ने उनके ख़िलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि एफ़आईआर दायर करने में “अस्पष्ट और अकारण” देरी हुई.
कोर्ट ने कहा कि मुमकिन है शिकायत “बदला लेने” या बिज़नेस प्रतिद्वंदता के मकसद से की गई हो.
अरुणाभ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए और धारा 509 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था. कोर्ट ने अरुणाभ को बरी करते हुए कहा कि अभियोजक पक्ष के एफ़आईआर में विरोधाभास है और प्राथमिकी दर्ज करने में भी अकारण और अस्पष्ट देरी हुई है.
कोर्ट ने कहा है कि अरुणाभ कुमार के ख़िलाफ सारे गवाह एक ही पेशे से हैं, इसलिए ऐसा मुमकिन है कि वे अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हों.
अरुणाभ ने हाल ही में आई सिरीज़ ‘पिचर्स-2’ में अभिनय और लेखन किया है.
