होम आइसोलेशन में रह रही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : बालोद, एक सप्ताह से गुरुर के एक वार्ड में होम आइसोलेशन में रह रही एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला करीब 15 साल से हैदराबाद में थी, जो 2 जुलाई को ही गुरुर पहुंची। 

एक सप्ताह से गुरुर के एक वार्ड में होम आइसोलेशन में रह रही एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला करीब 15 साल से हैदराबाद में थी, जो 2 जुलाई को ही गुरुर पहुंची। यहां आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा था। उसके साथ 2 अन्य परिजन भी शामिल हैं, जो वर्तमान में होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे परिजनों ने गुरुर अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया था। महिला ने सुबह साढ़े 10 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है।

महिला की मौत होने की जानकारी पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूरे वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। मृतक महिला के घर सहित आसपास के घरों, निकास नालियों में भी दवाई का छिड़काव किया। उनके घर में रहने वाले 2 सदस्यों को सुरक्षा के लिहाज से घर से बाहर निकलने मना किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का सैंपल लिया है।

रिपोर्ट आने तक शव फ्रीजर में ही रहेगा

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर रावटे ने बताया कि महिला शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। रेपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल मुक्तांजलि वाहन के माध्यम से शव को जिला अस्पताल बालोद के मच्र्युरी में रखा गया है। सैंपल रिपोर्ट आने तक शव फ्रीजर में रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *