आज छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने चित्रगुप्त और यमराज के साथ मुहिम चला कर बिना मास्क के घूमने वालों को समझाइश दी गई एवं  चित्रगुप्त ने देखी कुंडली… यमराज और सम्पादक महोदय ने भी ली क्लास

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :आज छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने चित्रगुप्त और यमराज के साथ मुहिम चला कर बिना मास्क के घूमने वालों को समझाइश दी गई एवं  चित्रगुप्त ने देखी कुंडली… यमराज ने भी ली क्लास  , कोरोना से शहरवासियों को जागरूक करने नुक्कड़ कलाकार यमराज और चित्रगुप्त के भेष में चौक-चौराहों पर जागरूक करने निकले हैं। इसी कड़ी मे आज छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने चित्रगुप्त और यमराज के साथ मुहिम चला कर बिना मास्क के घूमने वालों को समझाइश दी गई एवं उनसे मिलकर जागरूकता का अभियान शहर में संचालित किया गया 

यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार मास्क न पहनने वालों को आगाह भी कर रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके स्वयं व दूसरों के जीवन को संकट में डाल रही है। ये कलाकार सड़क पर थूंकने वाले और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को भी बता रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके साथ दूसरों की जिंदगी में भी संकट डालती है इनके द्वारा नियमित हाथ धोने, सड़क पर न थूंकने और मास्क लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर समझाइश दी जा रही है। साथ ही सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। दुकानों में अनावश्यक भीड़ न लगाई जाए इसकी भी समझाइश नगर निगम के सभी जोन में अभियान संचालित कर दी जा रही है। समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरतते हुए अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।  वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें साथ ही मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले और कलाकारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए पूरी जागरूकता बरतें और दूसरों को भी प्रेरित करें। ये यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकारों की चार टीम रोज चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, उद्यानों में घूम-घूम कर लोगों को मास्क के लिए प्रेरित करेगी।

आज कलेक्ट्रेट चौक सहित शहर के मुख्य मार्ग पर यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार घूम-घूम कर उन लोगों को रोकते हुए समझाइश देते हुए नजर आए, जो बिना मास्क के सड़कों पर दिख रहे थे। सड़क पर थूंकने वालों, हेलमेट न लगाने वालों, सिग्नल जंप करने वालों पर भी यमराज और चित्रगुप्त की खास नजर बनी रही। जीवन को संकट में न डालें अपने संवादों के जरिए ये लोक कलाकार लोगों को जागरूक करते दिखे। इस दौरान कलाकारों ने मास्क न लगाने वालों को भी समझाइश देते हुए मास्क वितरित किया और यह गलती दोबारा न करने की समझाइश भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds