Report manpreet singh



Raipur chhattisgarh VISHESH : माननीय मुख्यमंत्री जी का सादर आभार -श्रमिकों के बच्चों को दिया शिक्षा योजना का उपहार – सुशील सन्नी अग्रवाल
छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ के श्रमिक हितैषी माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप श्रमिकों के बच्चों (पुत्र/पुत्रियों) को बेहतर से बेहतर शिक्षा के अवसर एवं उनके चहुमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में कक्षा पहली से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्रा को राशि रू. 1000/- से लेकर रू. 10,000/- तक प्रदान की जा रही है एवं नवीन निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत छात्र-छात्रा को गणवेश एवं लेखन सामग्री की पूर्ति के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक राशि रू. 1000/- तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक रू. 2000/- सहायता राशि पृथक से भी दी जावेगी।
मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं जिनकी प्रेरणा से श्रमिकों के बच्चों के लिए ऐसी योजनाएं बन सकी है।
निज सचिव
मान. अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं
अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल
98933-26506
