
कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों की बैठक
जांजगीर-चांपा 15 दिसम्बर 2022
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत नियुक्त नोडल एवं सुपरवाइजरों की बैठक ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जिले में धान खरीदी का संचालन सुचारू रूप से बिना किसी गड़बड़ी किया जाए। निरीक्षण के दौरान मिल रही अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उन्हें भी धान खरीदी केन्द्रों से सूचनाएं प्राप्त हो रही है, कोई यह न समझे कि कलेक्टर को कुछ पता ही नहीं है। अभी हिदायत देकर सतर्क किया जा रहा है, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। गड़बड़ी करने वाले वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के पर्यवेक्षकों पर भी कड़ी नाराजगी जतायी।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में नियमित मॉनिटरिंग हो और जहां भी अव्यवस्थाएं दिखे वहां सुधार लाया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गए धान की स्टैकिंग व्यवस्थित हो। किसानों से अधिक मात्रा में धान न लिया जाए। धान का तौल सहीं हो। सरना और मोटा धान को निर्धारित मापदंड के अनुसार क्रय कर व्यवस्थित रखा जाए और उठाव में तेजी लाया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में खरीदी के अनुपात में पर्याप्त तिरपाल, नमी मीटर का उपयोग, रकबा समर्पण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस में किसानों को दें योजनाओं की जानकारी
कलेक्टर ने 17 दिसम्बर को राज्य सरकार द्वारा मनाए जाने वाले गौरव दिवस का आयोजन सभी धान खरीदी केन्द्रों में करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थनीय जनप्रतिधि को आमंत्रित करते हुए किसानों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
