



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आज दिनांक 14.12.2022 को जैनम भवन नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप पर युवाओं में जोश भरने छत्तीसगढ़ के युवा नेता एवं माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी पहुंचे। कार्यक्रम में युवाओं में जोश भरते हुए भारत माता की जय के नारे के साथ, भूपेश बघेल जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे से पूरा जैनम भवन गूंज उठा। श्री सन्नी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा ही देश की नीव है और यूथ कांग्रेस में रहते हुए मैने दुनिया के 10 देशों का भ्रमण किया है। अथक मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने पर ही सफलता मिलती है, इसका कोई शॉर्टकट फॉर्मूला नही होता है। सभी युवा भाईयों से निवेदन है की ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करे. आगे श्री अग्रवाल द्वारा कर्मकार मंडल अंतर्गत संचालित माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्काक्षी एवम मजदूर हितैषी योजनाओं की जानकारी युवाओं को देते हुए कहा की कर्मकार मंडल में समाज के अंतिम व्यक्ति एवं महिला ससक्तिकरण लिए ऐसी बहुत सी योजनायें हैं जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आगे बढ़ सकती है. योजनाओं को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप युवाओं की है। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है की आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे, ताकि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन सके।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी, यूथ नेता प्रियंका जी, श्री तुकाराम चंद्रवंशी जी, चकेश्वर गढ़पाले जी, तथा भरी संख्या में युवक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे.
निज सचिव
माननीय अध्यक्ष महोदय,
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
9893326506
