
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी रायपुर में कलेक्टर रहे ओपी चौधरी के बाद एक और आईएएस ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में प्रवेश कर लिया। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गया है वही विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों मेंप्रवेश की शुरू हो चुकी है। इस बार जिस आईएएस अफसर ने नौकरी छोड़ी है वे 2013 बैच के IAS शैंकी बग्गा है।
शैंकी बग्गा ने रविवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में नौकरी से इस्तीफा देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में BJP ज्वाइन कर लिया। शैंकी बग्गा ने राजनीति में आने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्रेरणा बताया है। सिविल सेवा में चयनित होने के बाद शैंकी बग्गा ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री नागपुर के भंडारा और ओडिशा में काम किया। शैंकी एक युवा आईएएस रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। इस दौरान ट्रेन राजनांदगांव पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए भाजपा के सभी नेता पहुंचे थे। यहीं पर IAS अफसर शैंकी बग्गा भी पहुंचे। उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा और वीआरएस के लिए आवेदन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली।
नौकरी से इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होने के बाद शैंकी बग्गा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और काम से वे बहुत प्रभावित हुए है। उससे प्रेरित होकर इस्तीफा दिया। मैंने सात साल आईएएस में काम किया है। उससे समझ में आया कि अभी जो समय है, आने वाले 25 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 40 मीलियन होने वाली है। उसे साकार करने के लिए हमें ग्राउंड लेवल पर काम करना होगा।
