




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में से 150 से अधिक सीट भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। इन चुनावों में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी भी कोई असर नहीं छोड़ पाई और कांग्रेस के लिए वोट कटुआ बनकर रह गई।1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीट जीती थी। इस तरह भाजपा ने गुजरात में नया रिकॉर्ड बनाया है और इस परिणाम का असर न केवल आने वाले विधानसभा चुनावों, बल्कि लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा।
गुजरात में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन अब तक भाजपा के खाते में 157 सीट जाती दिख रही है।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मिठाई खाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से 1,07,960 मतों के अंतर से आगे रहे l
- अब्दसा: जडेजा प्रद्युम्नसिंह महिपतसिंह (भाजपा)
- भुज: केशुभाई शिवदास पटेल (भाजपा)
- अंजारछंगा: त्रिकम बिजल (भाजपा)
- रापड़: वीरेंद्रसिंह बहादुरसिंह जडेजा (भाजपा)
- दसादा (अ.जा.): पी.के. परमार (भाजपा)
- लिंबडी: किरीटसिंह जीतूभा राणा (भाजपा)
- वाधवान: जगदीशभाई प्रभुभाई मकवाना (भाजपा)
- चोटिला: चौहान शामाजीभाई भीमाजीभाई (बीजेपी)
- मोरबी: अमृत्य कांतिलाल शिवलाल (भाजपा)
- वांकानेर: अब्दुलमुतलिब पीरजादा (कांग्रेस)
- राजकोट: पूर्व उदय कांगड़ (भाजपा)
- राजकोट पश्चिम: डॉ. दर्शिता शाह (बीजेपी)
- राजकोट दक्षिण: रमेशभाई वीरजीभाई तिलाला (भाजपा)
- राजकोट ग्रामीण (एससी): भानुबेन मनोहरभाई बाबरिया (भाजपा)
- जसदान: कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया (भाजपा)
- गोंडल : गीताबा जयराजसिंह जडेजा (भाजपा)
- जेतपुर: जयेशभाई विठ्ठलभाई रडाडिया (भाजपा)
- कलावड़ (एससी): चावड़ा मेघजीभाई अमराभाई (भाजपा)
- जामनगर ग्रामीण: पटेल राघवजीभाई हंसराजभाई (भाजपा)
- जामनगर उत्तर: कृष्णभाई करमूर (आप)
- जामनगर दक्षिण: अकबरी दिव्येशभाई रणछोड़भाई (भाजपा)
- द्वारका: अर्जुनभाई देवभाई रणमलभाई कंडोरिया (कांग्रेस)
- पोरबंदर: अर्जुनभाई देवाभाई मोधवाडिया (कांग्रेस)
- पालिताना: भिखाभाई रावजीभाई बरैया (भाजपा)
- भावनगर ग्रामीण: पुरुषोत्तमभाई ओ सोलंकी (भाजपा)
- भावनगर पश्चिम: जितेंद्रभाई सावजीभाई वघानी (भाजपा)
- बोटाद: मकवाना उमेशभाई नारनभाई (आप)
