

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आम आदमी पार्टी को आखिरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल ही गया। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।
जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है। अरविंद केजरीवाल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।’
आप ने ये जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए भी साझा की है।दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। वहीं, गोवा में भी वह स्टेट पार्टी के तौर पर दर्ज है। गुजरात में स्टेट पार्टी का तमगा हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी को छह प्रतिशत वोट और दो सीटों की आवश्यकता थी। उसने बड़ी आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
आपको बता दे कि 26 नवंबर, 2012 को देश में एक नई पार्टी का गठन हुआ था और इसका नाम रखा गया- आम आदमी पार्टी। पार्टी को चुनाव चिह्न मिला- झाड़ू। इस चुनाव चिह्न के सहारे आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पहले दिल्ली पर कब्जा किया औप उसके बाद छोटे-छोटे राज्यों से शुरुआत की। हाल के वर्षों में इसने जिस तरह कई राज्यों में दूसरी पार्टी के वोट बैंक का सफाया किया है और खुद को विकल्प के तौर पर पेश किया है, वो एक मिसाल है। इस बार भी भाजपा का विकल्प बनने के सपने के साथ पार्टी ने गुजरात के 182 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी कोई खास असर नहीं छोड़ पाई। फिर भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
