


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली है। विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस को रोकने में असफल साबित रहा । कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया था। सावित्री मंडावी को 19वें चरण के परिणाम आने के बाद तक 21 हजार से ज्यादा मत मिले हैं।
जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम तो आदिवासी समाज के प्रत्याशी निर्दलीय अकबर राम कोर्राम तीसरे स्थान पर रहे। जीत की औपचारिक घोषणा बाकी है।उपचुनाव में आदिवासी आरक्षण और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखंड पुलिस की कार्रवाई सुर्खियों में थी। कांग्रेस ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पेश किया, जिसके कारण आदिवासी वर्ग में कांग्रेस के प्रति भरोसा जगा। इसका परिणाम अब तक की मतगणना में दिखाई दे रही है।वहीं कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए मंत्रियों और विधायकों की टीम को उतारा था। विधानसभा क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटकर हर सेक्टर में पांच-पांच विधायकों को जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं ये बताना चाहेंगे कि भाजपा ने मंडल स्तर पर टीम बनाई थी और अपने प्रमुख चुनावी प्रबंधक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि बृजमोहन की रणनीति पूरी तरह फेल साबित होती दिखी, भाजपा का दूसरा स्थान पर पहुंचना बताता है कि जनता ने विपक्ष की बात को नहीं सुना और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पांचवां उपचुनाव है। दंतेवाड़ा, चित्रकोट, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। अब भानुप्रतापपुर में कांग्रेस जीत की ओर आगे बढ़ रही है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच चुनावी सभाएं की थी। जहां मुख्यमंत्री प्रचार करने गए थे, उन क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी मंडावी को बढ़त मिलती दिख रही है।
