
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला थोड़ी ही देर में हो जाएगा। सावित्री मंडावी, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और ब्रह्मानंद नेताम के बीच मुकाबला।
-12.21 PM: नौवें राउंड की काउंटिंग पूरी। नवे राउंड के बाद सावित्री मंडावी कुल 14418 वोटों से आगे। नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3536, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 1554, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1247 वोट मिले हैं।
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। सातवे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी आगे चल रही हैं। वहीं आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम दूसरे नंबर पर है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
-12.05 बजे: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम से 12436 वोटों से आगे चल रही है।
-12.02 बजे: आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस के सावित्री मंडावी – 3604, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2377 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम 1331 मत मिले हैं। इसकी के साथ कांग्रेस को 26660 कुल मत मिलें हैं।
-12.00 बजे: सातवें राउंड की काउंटिंग खत्म। कांग्रेस के सावित्री मंडावी – 3306, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 2027 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 3032 मत मिले हैं
-11.33 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में छठवां राउंड की गिनती पूरी। छठवें राउंड में भी कांग्रेस आगे। बीजेपी दूसरे नंबर पर पहुंची। 9930 मतों से कांग्रेस आगे। 9820 मतों से बीजेपी दूसरे और 9716 मतों से निर्दलीय तीसरे नंबर पर खिसके।
-11.00 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में पांचवा राउंड समाप्त। सावित्री मंडावी को 8816, ब्रम्हानंद नेताम 7717, अकबर कोर्राम को 9156 मतों से आगे हैं।
-10.40 बजे: चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी। सावित्री मंडावी को 13324, ब्रम्हानंद नेताम को 5684,अकबर कोर्राम को 6631 व नाटो को 1397 वोट मिले हैं।
10.22 बजे: अभी तक के फाइनल फिगर के अनुसार कांग्रेस को कुल 9592, निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम 4996, बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 4359 वोट मिले हैं।
-10.16 बजे: तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस तीसरे राउंड के बाद भी आगे चल रही है। तीसरे चरण में कांग्रेस सावित्री मंडावी – 3780, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1657, भाजपा ब्रम्हानंद नेताम – 1381वोट मिले हैं।
– 9.58 बजे: काग्रेस सावित्री मंडावी-5812 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम 3340, बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 2821 वोट मिले हैं।
– 9.55 बजे : दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म। कांग्रेस पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी, बीजेपी तीसरे नंबर पर खिसकी।
– 9.53 बजे : भानुप्रतापपूर उपचुनाव पर केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का बयान- शुरू से ही कह रहे हैं कांग्रेस जीतेगी। राज्य सरकार की योजनाओं से जनता खुश है।लोग गोबर बेचकर जेवर खरीद रहे हैं।
– 9.30 बजे: डाक मतपत्र के पहले राउंड की गिनती खत्म। बीजेपी को 1490, कांग्रेस को 3397, निर्दलीय को 1196 वोट मिले हैं।
– 9.00 बजे: 1907 वोटों से कांग्रेस आगे, पीजी कालेज में गिनती जारी
– 8.10 बजे: डाक मतपत्र की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे, कुल 548 डाक मतपत्र जारी हुए हैं।
– 8.00 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरु, पोस्टल बैलेट की हो रही पहले गिनती, सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
