अज्ञात शख्स देर रात घर में घुसकर लड़कियों के कपड़े काटकर फरार हो जाता था पकड़ा गया

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : इंदौर,  जिले के विजननगर थाना क्षेत्र से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो देर रात घरों ओर गर्ल्स होस्टल में घुसकर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी युवक लड़कियों के काट देता और फरार हो जाता था। मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार विजननगर थाना क्षेत्र के लोगों से शिकायत मिल रही थी कि अज्ञात शख्स देर रात घर में घुसकर लड़कियों के कपड़े काटकर फरार हो जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी थी और आज आरोपी को धर दबोचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *