
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुंबई , अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा दिया है कि इस मामले में बिहार पुलिस को जांच करने का अधिकार नहीं हैं। वहीं हम इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। हमें रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। कई ऐसे बाते सामने आई है। जिससे केस को अगल ही दिशा में मोड रही है। वहीं बिहार पुलिस से कहा कि हमने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। बिहार पुलिस के अफसर को क्वारनटीन में भेजने पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारे पास किसी को क्वारनटीन करने का अधिकार नहीं है, वो सब बीएमसी का मामला है।
मीडिया से चर्चा करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर 8 जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थी। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी। इसके बाद सुशांत की बहन आई वो भी 13 जून को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी की परीक्षाएं थी। अभी तक रिया से दो बार पूछताछ हो गई है। जिसमें कई बातों का खुलासा हुआ है। सुशांत की मेंटल बीमारी और कुछ घटनाओं को लेकर बताया। हमने सभी चीजों का क्रॉस चेक किया है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के परिवार के बीच कुछ अनबन थी।मुंबई पुलिस ने सुशांत के खर्च करने को लेकर बताया कि सुशांत की डायरी मिली है जिसमें वो अपना खर्च रखता था, सुशांत की ओर से CA को कहा गया था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए। वहीं इस मामले में अब तक 56 बयान दर्ज किए जा चुके हैं, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ काम चल रहा है। आगे कई और खुलासे हो सकते हैं।