CM शिवराज बोले- ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे तो राक्षस विघ्न डालते थे — आज भूमिपूजन के मौके पर कांग्रेस डाल रही बाधा

Read Time:2 Minute, 56 Second

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भोपाल, अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं। अरे कांग्रेसियों… राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है। देश की जनता बहुत अच्छे से जानती है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने कभी प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाये।आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि भगवान राम कभी पैदा ही नहीं हुए, यह एक कोरी कल्पना है। मणिशंकर अय्यर ने भी भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर सवाल खड़े किए।

कपिल सिब्बल ने रामलला के विरुद्ध खड़े होकर सनातन आस्था का अपमान किया। वहीं एक मिस्टर बंटाधार हैं जो राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल बाबा तो यहां तक कह चुके हैं कि लोग मंदिर लड़कियों को छोड़ने जाते हैं l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राम के नाम पर इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज सम्पूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय हैं। कांग्रेस के ही कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था,’मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे!’ वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है। पौराणिक काल में जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे। कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं।

About Post Author

Manpreet singh

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %