केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट के जरिए दी है।  कोरोना वायरस ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। साथ ही इसकी चपेट में लगातार बड़े-बड़े नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है। ट्वीट के जरिए दी जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं। Also Read – UPSC Result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी रिजल्ट पर दी बधाई, ट्वीट के जरिए ऐसा बढ़ाया छात्रों का उत्साह गृहमंत्री अमित शाह भी हो चुके हैं पॉजिटिव बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस की जद में आ गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। अमित शाह ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। अमित शाह ने लिखा था कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *