

Raipur chhattisgarh VISHESH / नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने सूखा सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने पर पर 8 भिन्न दुकानों, होटलों के संचालकों पर किया कुल 27800 रूपये का किया ई जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर सम्बंधित 8 दुकानों एवं होटलों के संचालकों पर कुल 27800 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला गया और सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.






















