

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा 4 बड़े बकायादारों के संस्थानों मे कुल 865433 रूपये का बकाया होने और बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को अदा नहीं किये जाने के कारण सीलबंदी की कार्रवाई की गयी एवं एक बकायादार द्वारा स्थल में ही सीलबंदी कार्रवाई के दौरान 164687 रूपये के बकाये का तत्काल भुगतान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को कर दिया गया.
आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा सभी वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की उपस्थिति रही.






















