

Raipur chhattisgarh VISHESH दंतेवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से एनएमडीसी, बचेली द्वारा इस वर्ष (2026-27) अपने सीएसआर मद से लगभग ₹37 करोड़ के विकास कार्यों को परियोजना के आस-पास के 14 ग्राम पंचायतों में करवाया जाना है, जिसका शुभारंभ धुरली के जिम्मे तेलाम ग्राउंड में आयोजित एक भव्य भूमिपूजन समारोह के साथ हुआ।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री महेश कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनके द्वारा 14 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गयी।

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथिगण के रूप में श्री नन्दलाल मुड़ामी (अध्यक्ष, जिला पंचायत दंतेवाड़ा), श्री श्रीधर कोडाली (मुख्य महाप्रबंधक, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स), श्री अरविंद कुंजाम (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दंतेवाड़ा), श्रीमती सुनीता भास्कर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा), श्री रमेश गावड़े (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा) शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि,एनएमडीसी के
विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्षगण एवं कर्मचारीगण, दंतेवाड़ा जनपद पंचायत के सभी सदस्य, स्थानीय ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्रामीण भी उपस्थित थे।
इस विशेष अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन और आतिथ्य की व्यापक व्यवस्था की गई थी।





















