
दिनांक 04.07.2026





श्री केदार गुप्ता, प्राधिकृत अधिकारी अपेक्स बैंक, श्री शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत अधिकारी मार्कफेड, श्री रामकिशुन सिंह अध्यक्ष कोआपरेटिव्ह बैंक अम्बिकापुर के द्वारा अंतर्राट्रीय सहकारिता दिवस का शुभारम्भ किया गया।

- भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के गठन के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनाक 29.06.2026 से 06.07.2026 तक सहकारी सप्ताह के आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।
Raipur chhattisgarh VISHESH/ रायपुर -आज 04 जुलाई को अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर पैनल चर्चा का आयोजन कृषि मंडपम, इंदिरागांधी कृषि महाविद्यालय, लाभांडी के सभागार में आयोजित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के इस आयोजन में श्री केदारनाथ गुप्ता प्राधिकृत अधिकारी अपेक्स बैंक, श्री शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत मार्कफेड, श्री रामकिशुन सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अम्बिकापुर, श्री अभिनेष कश्यप उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर, श्री सौरभ शर्मा अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ , अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक व अपर आयुक्त श्री के एन कांडे, संचालक मत्स्य श्री नाग सर, अपर आयुक्त श्रीमती सावित्री भगत, उपायुक्त श्रीमति किरण गुप्ता, संयुक्त आयुक्त श्री बसंत कुमार, श्री मुकेश ध्रुव संयुक्त आयुक्त, श्री तिग्गा सर संयुक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त श्री बुनकर सर, श्री गौरीशंकर शर्मा, उपायुक्त श्री युगल किशोर, अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी,रायपुर पैनल चर्चा के माध्यम से “विकसित भारत 2047 की संकल्पना हेतु सहकारिता छेत्र की अपेक्षाओं” पर चिंतन किया गया। साथ ही पैनल चर्चा में वनांचल छेत्र में स्थित लघु वनोपज सोसायटियो के सदस्यों के आर्थिक व सामाजिक उन्नयन में भूमिका,दुग्ध सहकारिता का विस्तार, महिला सशक्तिकरण में दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका,ग्रामीण रोजगार में मत्स्य संघ की भूमिका, नाबार्ड, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी बैंकों को भूमिका पर पैनल चर्चा किया गया। इन पैनल चर्चा में आयुक्त सहकारिता के अधिकारीगण, अपेक्स बैंक, लघुवनोपज,दुग्ध महासंघ, जिला सहकारी बैंकों के सीईओ, सहकारी शक्कर कारखाना तथा एनसीडीसी के सीईओ भाग लिए। साथ ही बड़ी संख्या में पैक्स सोसाइटियों से जुड़े सहकारी प्रतिनिधि व किसानों की उपस्थिति रही।





















