

Raipur chhattisgarh VISHESH /नवा रायपुर-सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी और संस्थाए छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे ने आज दिनाँक 16.05.2026 को धमतरी जिले के गढ़ाडीह और कुहकुहा समिति का निरीक्षण किये । निरीक्षण में निर्माणाधीन गोदाम शीघ्र पूर्ण करने , किसानों को खाद- बीज वितरण करने और साथ ही सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश दिए ।
सभी पैक्स सोसायटियो को मल्टीपरपज पैक्स के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन पैक्स सोसाइटियों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं दी जा रही हैं । इसी तरह जन औषधि केंद्र भी कुछ पैक्स से संचालित हो रहे हैं। डेयरी, मत्स्य पालन और वन समितियों सें लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है । निरीक्षण दौरान जिला पंजीयक श्री ठाकुर , सहकारिता विस्तार अधिकारी और प्रबंधक सहित अधिकारी उपस्थित थे।






















