
|| कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 85 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों के सम्मान हेतु नाम आमंत्रित ||
अंतिम तिथि : 20/05/2026

Raipur chhattisgarh VISHESH / 🔸छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन (CGSOWA) रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर सम्मान किया जाना है।
🔸 इस हेतु एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष सरदार एच. एस. धींगरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा व सचिव सरदार बी.एस. सलूजा व्दारा छत्तीसगढ़ राज्य के सिक्ख विद्यार्थियों और उनके पालकों से नाम आमंत्रित किया जाता है।
🔸पात्रता :- छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख विद्यार्थी जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE/ ICSE / ISC) या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से सन् 2026 की वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 % या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
🔸 सम्मान : एसोसियेशन व्दारा आमंत्रित नामों में CBSE / ICSE/ ISC, CGBSE बोर्ड में सर्वाधिक अंक पाने वाले तीन , तीन विद्यार्थियों
को गोल्ड मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले दो, दो विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट एव चार , चार विद्यार्थियों को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित
किया जाएगा। अन्य सभी आमंत्रित छात्र-छात्राओं को मोमेन्टों और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह कुल 6 गोल्ड मैडल व 4 सिल्वर मैडल एवं 8 ब्रॉन्ज मैडल प्रदान किए जाएंगे।
🔸आवेदन :- ऐसे विद्यार्थी या उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर को इन फोन नंबरों 94252-56592, 9302809125 के व्हॉट्स एप्प नंबरों पर अपनी जानकारी अंकसूची (Marksheet) सहित निम्न प्रारुप में प्रेषित कर सकते हैं।
— विद्यार्थी का विवरण –
✔️नाम –
✔️पिता का नाम –
✔️कक्षा –
✔️बोर्ड –
✔️स्कूल का नाम –
✔️ प्राप्त अंक –
(मूल विषयों में)
✔️ प्रतिशत –
✔️ संपर्क फोन नंबर –
✔️निवास पता –
टीप:- प्राप्त प्रतिशत की गणना केवल मूल विषयों के अंकों के आधार पर की जाए। अतिरिक्त विषयों के अंकों से प्रतिशत की गणना मान्य नहीं होगी।
🔸 यह जानकारी 20 मई 2026 तक अनिवार्य रुप से प्रेषित करें।
निवेदक – जी.एस. बॉम्बरा (98271- 97480),
संयोजक-छत्तीसगढ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, गुरुव्दारा परिसर, महावीर नगर, रायपुर





















