

“अपराध होने से पूर्व ही, अपराध को रोकना”! कमिश्नरी लागू होने के बाद से इसी प्रो-एक्टिव पुलिसिंग टैक्टिक के तहत एक्शन लिया जा रहा है। अवैध रूप से पिस्टल/कट्टा रखने वालों की धरपकड़ लगातार जारी है। DCP नार्थ ज़ोन अंतर्गत थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में आज पिस्टल एवं मैग्जीन के साथ आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को पकड़ा गया। कल, पंडरी थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के तहत सख्त कार्यवाही जारी रहेगी









