

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 12 दिसम्बर 2025/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 एवं 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।









