


एनटीपीसी सीपत में *स्वच्छता ही सेवा के दौरान उज्ज्वल नगर टाउनशिप में ‘एक पेड़ माँ के नाम’के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Raipur chhattisgarh VISHESH यह कार्यक्रम श्री विजय कृष्ण पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके साथ श्री एस. के. मंडल, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय उपस्थित रहीं। महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या गण ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने एनटीपीसी सीपत की सतत विकास, हरित प्रथाओं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया है।








