




सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार और ज्ञान का संगम: सांसद बृजमोहन
Raipur chhattisgarh VISHESH 28 अगस्त, रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को चम्पारण में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने श्री बल्लभ निधि ट्रस्ट द्वारा निर्मित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा का वह केंद्र है जहां संस्कार और ज्ञान का संगम होता है। यहां विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, देशभक्ति और जीवन मूल्यों की शिक्षा भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यालय निर्माण हेतु विशेष सहयोग देने वाले ट्रस्टी हरीश कांतिभाई बाबरिया और उनके परिवार को साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि चम्पारण महाप्रभु बल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पावन भूमि है, जिसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बनाया जा सकता है। किंतु आपसी विवाद और कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण इसके मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। सांसद ने गांववासियों से आपसी सहयोग और एकजुटता का आह्वान किया।
सांसद ने इस अवसर पर विद्यालय में अतिरिक्त 3 कक्ष और शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने चम्पारण ग्राम पंचायत में ठेठवार यदु समाज भवन, ध्रुव आदिवासी भवन, किचन शेड, आंगनबाड़ी भवन तथा रंगमंच का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, श्री चंद्र शेखर साहू, श्री अशोक बजाज, पूर्व संगठन मंत्री विद्या भारती श्री देव नारायण साहू, ट्रस्टी हरीश कांतिभाई बाबरिया, जनपद सदस्य निशा कल्ला, प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।








