कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./24/05/2025-26 दिनांक 28.05.2025


देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट, रविभवन व्यापारी संघ एवं क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एचएसआरपी नम्बर प्लेट शिविर रवि भवन में सम्पन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन एवं सहायक क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी उपस्थित रहे।

क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग ने वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था या धोखाधड़ी से बचाव के लिए विभिन्न शिविरों के माध्यम से आम जनों को एचएसआरपी नंबर प्लेट की जानकारी देते हुए उनके आवेदन लेकर निर्धारित शुल्क सहित नंबर प्लेट लगाई जा रहे हैं।
सहायक क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के दिए गए प्रावधानों के साथ अतिरिक्त उच्च न्यायालय द्वारा समय-सयम पर जारी अन्य निर्देशों के पालन में प्रदेश़ में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कैट और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर की ओर से हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के आवेदन के लिए आज सुबह 11 बजे से रवि भवन में शिविर का आयोजन किया गया था। आवेदन के लिए आरसी, आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर आना अनिवार्य होगा। नम्बर प्लेट के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भी देय होगा। उन्होनें आगे बताया कि भारत में (एचएसआरपी) की अनिवार्यता सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल 1989 के नियम 50 और एचएसआरपी आर्डर ऑफ़ 2001 के अंतर्गत है। समय समय पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लागु करने के प्रयास किये जाते रहे हैं।
उपरोक्त शिविर में कैट , युवा कैट एवं रविभवन व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्द्रर सिंह, कैलाश खेमानी, विक्रम केवलानी, जय नानवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नरेश पाटनी, नागेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र खटवानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, हरसुख पटेल, हिमांशु वर्मा, आनंद छत्री ,सतीश गिन्दवानी, जय निभानी, सहित रवि भवन के व्यापारीगण।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महामंत्री
7000147979





















