
Raipur chhattisgarh VISHESH इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर की घोषणा का स्वागत किया है. ओआईसी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है, महासचिव ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान और रिपब्लिक ऑफ़ भारत के बीच सीज़फ़ायर का स्वागत किया और उन सभी देशों की सराहना की जिन्होंने इस समझौते तक पहुंचने के लिए मध्यस्थता करने और दोनों पक्षों को एक साथ लाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए.
बयान के मुताबिक़, महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से अपनी कोशिशों को दोगुना करने की अपील की है. वहीं पाकिस्तान और भारत से अपील की है कि वो जम्मू और कश्मीर सहित अन्य मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीक़ों से और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक़ हल करने के लिए बातचीत में शामिल हों.

ओआईसी के बयान में दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की गई जो ‘क्षेत्र की स्थिरता को ख़तरे में डाल सकते हैं.’ ओआईसी के इस बयान पर अब तक भारत ने प्रतिक्रिया नहीं दी है.





















