





💐भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर की गई प्रदेश की खुशहाली की कामना-बसंत तिवाड़ी
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर/24 जुलाई 2022 विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सावन पर्व के पावन उत्सव पर भगवान शिव जी का अभिषेक पूजा अर्चना कर की गई प्रदेश की खुशहाली की कामना प्रदेश महामंत्री बसंत तिवाड़ी ने बताया कि विश्व ब्राह्मण महासभा विप्र बंधुओ का संगठन है जो सभी वर्गों को लेकर चलता है और देश की विकास में अपनी भूमिका निभाता है।
आज विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रदेश संयोजक आसुतोष शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा,पूर्व महापौर एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना चौबे उपस्थित रहे शिव अभिषेक कर किया गया वृक्षारोपण।इस शिव अभिषेक एवं हरित दिवस पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
और सभी ने पूजा अर्चना कर समाज एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।इसके साथ ही भाटापारा, बिलासपुर,तिल्दा,नेवरा,धमतरी रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव, सरायपाली से बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित हुए l








