

Report vishnu sharma
Raipur chhattisgarh VISHESH : आजकल धन पद के लड़ाई झगडे से लेकर मनभेद- परिवार, आपसी मित्रो से लेकर मोहल्ले, गली, गांव में भी आम बात है।

अपनी बुद्धि ,बल व समय को सार्थक कार्यों के लगाने के बजाए आज समूचा समाज एक अंधी खाई में कूदने तैयार है ,उसकी आंखो पर असभ्यता, स्वार्थ एवम् ऐशो आराम की पट्टी बांध दी गई है..समाज में जब कोई भला मानव अच्छा काम करने जाता है तो वहा पद प्रतिष्ठा के साथ साथ धन उगाही की दौड़ में मुख्य ध्येय से भटक जाता है जिसके कारण समाज का सर्वांगीण विकास नही हो पाता।
सार्वजानिक कार्यों में भी लोग व्यक्तिगत हीतो को सर्वोपरि रखते है। जिसके कारण समाज विकृत होकर असमाज हो चुका हैं। जिसका सबसे बडा नुकसान यह है की आस पड़ोस गली मुहल्ले में कभी भजन कीर्तन तो कभी आचार पापड़ मिलकर बनाने वाली गृहिणीया अपने अपने टेलीविजन तथा मोबाइल के साथ समय व्यतीत कर पुरुषार्थ रहित जिवन बसर कर रही है।
जबकि पुरुष किसी भी प्रकार से धन प्राप्ति एवम बच्चे स्वच्छंद होकर ब्रम्हचर्य जैसे वेज्ञानीक, तार्किक तथा वैज्ञानिक आश्रम को भुला ही चुके है।








