मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना


रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती शांति भगत, श्री कृष्ण राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी
https://twitter.com/PMOIndia/status/1893597507495616903?t=FwlDWU556bVGGieijtmcSg&s=19 https://twitter.com/PMOIndia/status/1893594769529491691?t=NWIgevInhqcsVLLevmyFdg&s=19 https://twitter.com/narendramodi/status/1893592605931229575?t=M8-5HExV8q5m-Z3CGpNHyg&s=19 हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम, ये एक ओर पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं तो...
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम को दी बधाई
https://twitter.com/vishnudsai/status/1893700149484163428?t=tx7dxCeviOJ7NUMvIgOkag&s=19 Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के...
कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षक आनन्द साय पैंकरा किया निलंबित
*जशपुरनगर, 23 फरवरी 2025/ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने निर्वाचन कार्यालय में लापरवाही बरतने के कारण...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर में किया गया आत्मीय स्वागत
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 23 फरवरी 25 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हैलिपैड ग्राउंड में...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान
परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री साय स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की 8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई...