पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में शनिवार को एक अवैध सोने की खदान धंसने से 40 से ज़्यादा लोग मारे गए

पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में शनिवार को एक अवैध सोने की खदान धंसने से 40 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें ज़्यादातर संख्या महिलाओं की है.
ये घटना माली के पश्चिमी इलाक़े कायेस में हुई.
सोना खनन श्रमिक संघ के एक नेता ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि सोने के टुकड़े ढूंढने के लिए कुछ लोग पहले से बनी खदान के ऊपरी हिस्सों पर चढ़ गए, इस कारण खदान धंस गई.
हालांकि मरने वालों की संख्या के बारे में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने स्थानीय पुलिस में एक सूत्र के हवाले से बताया है कि खदान धंसने की घटना में 48 लोगों की मौत हुई है. वहीं इंडस्ट्री संघ के प्रमुख ने रॉयटर्स से 43 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.
माली में यह तीन सप्ताह में दूसरी घातक खनन दुर्घटना है. इससे पहले जनवरी के आखिर में एक खदान में अचानक पानी घुस जाने से कम से कम 10 लोग मारे गए थे.
माली दुनिया के सबसे बड़े सोना उत्पादक देशों में से एक है. यहां की सोना खदानों में दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि इस तरह की अधिकतर गतिविधियों को लेकर नियमों का अभाव है और सोने की खुदाई के लिए असुरक्षित तरीके़ भी अपनाए जाते हैं.
More Stories
सी.ई.ओ. क्रेडा ने जल जीवन मिशन फेज-2 में 32 करोड़ के घोटाले के लिए दुर्ग संभाग के अधिकारी को जारी किया निलंबन का नोटिस……
घबराये कर्मचारी ने लगाया झूठा प्रताड़ना का आरोप और हाई कोर्ट में प्रमोशन के विचाराधीन मामले से जोड़ा Raipur chhattisgarh...
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग : इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट
छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन Raipur chhattisgarh...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
https://twitter.com/vishnudsai/status/1892499051230458032?s=08 Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 20 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों...
नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम: आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 20...