



Raipur chhattisgarh VISHESH : पंडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड के भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने जनता की सुविधा हेतु अश्वनी नगर स्थित वार्ड कार्यालय मे 2 से 5 जनवरी तक शिविर लगाया हैं जिसमें वार्ड के पटवारी भी उपस्थित रहेंगे । उक्त शिविर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना , जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , वंशावली प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज बनाने हेतु आवेदन फॉर्म को सत्यापित किया जाएगा , साथ में वार्ड पटवारी भी आवश्यकता अनुसार दस्तावेजों में सील / मुहर लगाकर दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे । वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बताया कि आज शिविर में लगभग 86 नागरिकों ने आवश्यकतानुसार पार्षद एवं पटवारी से दस्तावेजों में सील / मुहर लगाकर प्रमाणपत्र प्राप्त किया । यह शिविर वार्ड कार्यालय में 2 से 5 जनवरी तक जनता की सुविधा के लिए चलता रहेगा आम नागरिक शिविर का लाभ उठाएं ।









