

राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।
1. अमित कटारिया की नई नियुक्ति:

भा.प्र.से. (2004) के अधिकारी श्री अमित कटारिया, जो हाल ही में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, को सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही श्री मनोज कुमार पिंगुआ (भा.प्र.से. 1994) को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
2. मुकेश कुमार बंसल को नई जिम्मेदारी:
भा.प्र.से. (2005) के अधिकारी श्री मुकेश कुमार बंसल, जो वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, और सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) का कार्यभार संभाल रहे हैं, को सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही वह पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष के दायित्वों को भी निभाते रहेंगे।
आए देखे विस्तार से राज्य शासन एतद्वारा श्री अमित कटारिया, भा.प्र.से. (2004), को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
श्री अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।
2/ श्री मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।








