

Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। मंत्री शाह ने कहा कि ‘जनजातीय संस्कृति की खूबसूरती और खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के बहनों-भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ में जनजातीय संस्कृति और कला के संरक्षण-संवर्धन की यात्रा अविरल गति से जारी रहे और प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे, ऐसी कामना करता हूँ।









