मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय डाक दिवस की दी बधाई
रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत की सबसे पुरानी सरकारी डाक प्रणाली ’’भारतीय डाक’ के सभी कर्मियों को राष्ट्रीय डाक दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि हर साल 10 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका और उसकी सराहनीय सेवाओं का स्मरण दिलाता है। भारतीय डाक सेवा दुनिया में सबसे बड़े डाक नेटवर्क के रूप में स्थापित है। आज के डिजिटल युग में भी यह ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में संचार का सुलभ साधन बनी हुई है। इसके साथ यह ई-कॉमर्स, बैंकिंग सुविधा और डिजिटल इंडिया जैसी अनेक सरकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।
More Stories
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद
रायपुर 16 अक्टूबर 2024 . मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोलता समाज वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए
सर्व समाज मंगल भवन के लिए की 50 लाख रूपये की घोषणा रामचंडी गढ़ फुलझर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के...
छत्तीसगढ़ में नवाचार संस्कृति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ और i-Hub गुजरात के बीच नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता यह साझेदारी छात्रों को नवाचार के...
छत्तीसगढ़ की सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
https://www.youtube.com/live/3QJ0dlPG44Y?si=8GQwisjrKaSSpeQw भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव ने छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण के प्रयासों को सराहा अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता...
मुख्यमंत्री ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान
https://www.youtube.com/live/3QJ0dlPG44Y?si=8GQwisjrKaSSpeQw Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 16 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें...
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम सिरिटोली में लगाया गया ट्रांसफार्मर
बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 16 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप...