




सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मांगी थी मदद,
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 04 अक्टूबर 2024/ सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुके नंदकुमार के लिए एक नई उम्मीद की किरण तब आई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। इससे नंदकुमार की जिंदगी में फिर से एक नई शुरुआत हुई है और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बाद नंद कुमार राम कई परेशानियों से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जाकर अपनी समस्या बताया और मुख्यमंत्री से कृत्रिम पैर की मांग करते हुए अपनी स्थिति को साझा किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नंदकुमार को जल्द से जल्द कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद इन्हें रायपुर भेज कर कृत्रिम पैर दिलाया गया। अब वह फिर से बिना परेशानी से अच्छे से चल फिर रहा है और बहुत खुश है।
केरसई निवासी नंद कुमार राम ने बताया कि वे ड्राइवर का काम करते थे। वे कोरबा से रांची बस चलाते थे। वर्ष 2018 में सिसई झारखंड में उनका एक ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। उस एक्सीडेंट के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा। जिससे उन्हें बहुत समस्या होती थी। उनका ध्यान रखने के लिए घर के एक आदमी को उनके साथ रहना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पास गए तो उम्मीद जगी। मुख्यमंत्री के प्रयास से रायपुर भेज कर उनका पैर लगवा दिया गया है। अब नंदकुमार राम बिना बैसाखी के चल लेते हैं। पहले बिना बैसाखी के नहीं चल पाते थे। उन्होंने बताया कि अब बहुत अच्छे से चल सकते हैं। नंद कुमार राम और उसकी पत्नी सिलादेवी ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।








