

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत 24 सितम्बर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बहनाटांगर निवासी नुवेल केरकेट्टा का नहर के पानी में डुबने से 28 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी फिलिस्ता केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।









