


🍬योग विद्या का समूचा विश्व ले रहा है लाभ, भारत के लिए गौरव की बात-राज्यपाल सुश्री उइके
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 जून 2022 आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रातः योग व प्राणायाम किया। उन्होंने विभिन्न आसन और प्राणायाम किये। इस मौके पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को नियमित योग करना चाहिये। भारत के इस प्राचीन योग विद्या का आज समूचा विश्व लाभ ले रहा है। नियमित योग के असंख्य लाभ है और यह तन व मन को मजबूती देता है।योग दिवस हर एक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। हम सभी स्वस्थ व संतुलित जीवन की आकांक्षा रखते है और योग व प्राणायाम से इसे सहज प्राप्त किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर हम सभी संकल्पित हो कि स्वस्थ शरीर और जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे।क्रमांक: 1994/विवेक








