







छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स बैंक ) मुख्यालय, नवा रायपुर में 78 वी स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। बैंक मुख्यालय में प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे द्वारा देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन किया गया। उन्होंने सभी बैंक एम्प्लाइज को शुभकामनाए देते हुए कहा कि हमे देश की सुरक्षा तथा समृद्धि के लिए अपने दायित्वों तथा कर्तव्यों का निर्वहन आगे भी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करनी होगी।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ से श्री पंकज मालवीय, अपेक्स बैंक ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव,डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी मौजूद रहे साथ ही एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल के चौधरी,प्रबंधक श्री ए के लहरे, प्रबंधक श्रीमती रुमित सोढ़ी, प्रबंधक श्री गुंजार सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त अधिकारी श्री डी के शर्मा ,श्री अरुण मिश्रा, श्री प्रभाकर कांत यादव, श्री संजय कुमार वर्मा,श्रीमती नीलिमा जोशी, श्री प्रवीण वाजपेयी, श्री रितेश सोनी, श्री विवेक सिंह ठाकुर, श्री समर सिंह सोलंकी , श्री रवि सोरी,श्री छत्रपाल हरबंश, श्री संदीप यदु तथा बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।








