
Report manpreet singh


Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर : छत्तीसगढ़ पारीक समाज यूथ विंग द्वारा 28 जुलाई 2024 रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम उद्यान टीचर्स कॉलोनी कोटा में किया गया । जिसमे कुल 31 पौधे लगाए गए । इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ ही उसके संरक्षण का भी संकल्प युवाओं द्वारा लिया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठ श्री गोविंद जी तिवाड़ी, समाज के अध्यक्ष मुकेश जी पारीक, सतीश जी पारीक श्रीकिशन जी पारीक, हरिकिशन जी पारीक, महेश जी पांडिया विशेष रूप से यूथ विंग के प्रोत्साहन के लिए उपस्थित हुए । छत्तीसगढ़ पारीक समाज यूथ विंग से अध्यक्ष दीपक जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष नवल तिवारी, कुशल बोरा, आकाश पारीक, राहुल पारीक, जितेंद्र पारीक, निखिल तिवारी, गौरव पारीक, बसंत पारीक, विशाल तिवारी, राम पारीक, राकेश पारीक, श्रीराम पारीक उपस्थित थे ।









