

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सड़क चौड़ीकरण शरू से भाजपा की मांग है, जिसे कि अब महापौर श्रेय लेने की होड़ में हैं. कभी राज्यपाल, कभी मुख्यमंत्री तो कभी मंत्री के पास जा रहे हैं, वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं l तात्यपारा चौक सड़क चौड़ीकरण मामले में निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर राजनीति करने का आरोप लगाया है l रायपुर शहर की जनता सब चीजों को अच्छे से समझती है.

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब महापौर शांत बैठे थे. अपनी सरकार में वह कुछ नहीं कर पाए, जैसे ही सत्ता पलटी राजनीति के तहत चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं. हम महापौर से आग्रह करते हैं कि वह इस प्रकार की ओछी राजनीति न करें. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा विजन रहा है कि हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे. यह किंतु-परंतु का विषय नहीं है. आने वाले समय में रोड का चौड़ीकरण करेंगे. जो भी प्रभावित लोग हैं, उनको उचित मुआवजा भी दिया जाएगा.








