

प्रदेश में भी जून महीने के मध्य में बारिश शुरू हो सकती है।
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रदेश में भी जून महीने के मध्य में बारिश शुरू हो सकती है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि नवतपा के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू l प्रदेश में भी जून महीने के मध्य में बारिश शुरू हो सकती है।
जहा ये माना जा रहा है कि प्री मानसून के चलते बारिश हो रही है वहीं मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद, मनेंद्रगढ़, कोंडागांव, भिलाई सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ घंटे से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
बारिश शुरू होने के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही मानसून की एंट्री होगी। अचानक हुई बारिश से आम जनता को गर्मी से बड़ी राहत मिली lबता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है।
बस्तर संभाग की तो यहां के 07 जिलों में से सबसे ज्यादा गर्मी कांकेर जिले में पड़ रही है। यहां का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है l








