

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नगर निगम का जल विभाग गर्मियों में समय पर पानी टंकी को पूरा नही भर पा रहा है जिसके कारण नल जल्दी बन्द हो जा रहे हैं , लोगों को पानी नही मिल पा रहा है । पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बताया कि डंगनिया पानी टंकी में आज शाम 6 बजे तक केवल 5 मीटर ही पानी भर पाया जबकि डंगनिया टँकी की क्षमता साढ़े सात मीटर की है । इसलिए वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने जोन आयुक्त विमल शर्मा से स्पष्ट कहा है कि जब तक डंगनिया टँकी में पानी पूरा नहीं भर जाएगा तब तक पानी सप्लाई के लिए नल नही खोले । आज शाम लगभग साढ़े सात बजे डंगनिया टँकी में पानी पूरा भर जाने के बाद नल खोला गया ।
भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा है कि रायपुर शहर की जनता को गर्मियों में नलों से पानी पिलाने में नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और उनकी परिषद एक बार फिर से असफल साबित हुए हैं । अधिक अच्छा होगा कि महापौर ढेबर टँकीयों को समय पर पूरा भरने की स्वयं मॉनिटरिंग करेँ यदि नगर निगम को महापौर नही सम्हाल पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें ।









