
नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर क्षेत्र के 3 -3 निवासी हैं।
उपरोक्त सभी नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी l

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा के द्वारा कपड़ा, श्रीफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय दिया गया।
छग शासन द्वारा 2 पर 8-8 लाख एवं 4 नक्सलियोंं पर 5-5 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सुकमा, आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय, 2 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
छग शासन द्वारा 2 पर 8-8 लाख एवं 4 नक्सलियोंं पर 5-5 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर क्षेत्र के 3 -3 निवासी हैं। गुरुवार को 6 हार्डकोर नक्सली दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख) ताड़मेटला सुकमा, दूधी पोज्जे (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) एर्रनपल्ली सुकमा, जयक्का उर्फ आयते कोरसा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख ) पदेड़ा बीजापुर, कवासी मुड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख) आऊटपल्ली बीजापुर, कारम नारन्ना उर्फ भूमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 5 लाख) सिंगाराम सुकमा एवं रैनु उर्फ मडक़म सुक्का (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 5 लाख) भण्डारपदर सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ, रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पित नक्सली दूधी पोज्जे, कोरसा आयते, कवासी मुड़ा कारम नारन्ना एवं रैनू उर्फ मडक़म सुक्का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आम सूचना शाखा जिला सुकमा तथा दुधी पोज्जा को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।
सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा के द्वारा कपड़ा, श्रीफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय दिया गया। उपरोक्त सभी नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी l








