

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बिलासपुर, अप्रैल 2024/कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शरण ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छह माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, अतिरिक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी के साथ जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची श्री ज्ञानु भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।









