

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गुजरात के नाडियाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास एक कार ने ट्रेलर के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया. इस दौरान एक अन्य शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.









