

0 लाडले विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेशवासियों को 17 अप्रैल 2024 को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव “रामनवमी” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर/2024/ लाडले विधायक मोतीलाल साहू ने आज प्रदेशवासियों को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव “रामनवमी” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों के मंगलमय जीवन और सुख–शांति व समृद्धि की कामना की ।
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा है कि जहा प्रभु श्री राम भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं परम्परा के संवाहक हैं वहीं वे हर भारतीय के मानस में रचे-बसे हैं। प्रभु श्री रामचन्द्र जी का संपूर्ण जीवन हम सबको आदर्शों पे चलने और मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की पावन भूमि अयोध्या और यह भव्य मंदिर युगों–युगों तक मानवता को प्रेरणा देती रहेगी, उनका मार्गदर्शन करती रहेगी। इतने वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस अमृतकाल में हम सब अमर अयोध्या की भव्यता और वहां विराजे हमारे प्रभु श्रीराम की अलौकिकता के साक्षी बने, यह हमारा सौभाग्य है।








