


सुश्री अनुषा का यूपीएससी में हुआ चयन, 202वीं रैंक की हासिल
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 16 अप्रैल 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सुश्री अनुषा पिल्ले को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यू पी एस सी द्वारा घोषित 2024 के परिणाम में सुश्री अनुषा पिल्ले ने 202वीं रैंक हासिल की है। सुश्री अनुषा सेवा निवृत्त डीजीपी श्री संजय पिल्ले एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले की सुपुत्री है। कलेक्टर श्री संजय पिल्ले एवं श्रीमती रेणु पिल्ले को भी शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सभी ने सुश्री अनुषा पिल्ले को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी








